बेगूसराय: पत्रकारों पर हुए FIR मामले में वार्ड पार्षद शगुफ्ता तजवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुख्यमंत्री की दुर्गति यात्रा
बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान न्यूज चलाने पर प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर FIR किया गया. इस पर गुरुवार की शाम 4:00 बजे नगर निगम क्षेत्र वार्ड- 35 की पार्षद शगुफ्ता ताजवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा नहीं शासन की दुर्गति यात्रा पर निकले हैं. उन्होंने प्रशासन से FIR वापस लेने की मांग की है.