बेगूसराय: बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए शामिल
बेगूसराय भाजपा कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं कि एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग अभी से ही लग जाए.