महाराजगंज: नेवाजी खेड़ा में सर्प दंश से 12 वर्षीय किशोरी की बिगड़ी हालत, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
24 मई रविवार रात्रि 9 बजे घर के अंदर आलू के बोरे में आलू निकलने गई किशोरी के हाथ में सर्प ने डस लिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी ने सर्प के द्वारा डस लेने की जानकारी दी गई। परिजनों के द्वारा आनन फानंन स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य ना होने पर जिला अस्पताल कर दिया गया है।