अनूपपुर: गोवरी में हाथियों का आतंक, तीन का डेरा, चौथा गायब, दहशत में लोग
जिले में चार हाथियों का दल दो हिस्सों में बंटकर लगातार विचरण कर रहा है। तीन हाथियों का समूह राजेंद्रग्राम के पटना बीट से होते हुए जैतहरी के गोवरी (झुरहीतलैया) जंगल पहुंचकर विश्राम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में खेतों की फसलों को नुकसान पहुंचाय,वहीं एक अकेला हाथी भोलगढ़ व पोंड़ी बीट क्षेत्र में मकानों में तोड़फोड़ व फसल नुकसान के बाद से लापता है।