नामकुम: नामकुम के पलांडू में सड़क हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल
Namkum, Ranchi | May 22, 2026 नामकुम के पलांडू में गुरुवार की रात करीब दस बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नामकुम बाजार से रामपुर जा रहे ऑटो को एक अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रिम्स और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया