उधवा: मीरनगर गांव से राधानगर पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत मीरनगर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित मीरनगर निवासी तपेश मंडल एवं सिद्धार्थ मंडल को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है।