कलेर: कोयल भूपत में नाली निकासी समस्या का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का आश्वासन
Kaler, Arwal | Aug 1, 2026 कलेर प्रखंड की इस्माइलपुर कोयल पंचायत के कोयल भूपत गांव में सार्वजनिक नाली का निकासी मार्ग बंद होने की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ सुशील कुमार एवं सीओ उत्तम राहुल ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी बाधित होने से घरों और सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।