गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की शाम जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मोहम्मद निशात अफजल ने किया। इस दौरान जनपद के 43 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।