रजौन प्रखंड के घुटिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घुटिया निवासी ननकी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सूचना मिली कि उनके पोते के साथ गांव के ही पांच लोग मारपीट कर रहे हैं । मारपीट में दो लोगों को गंभीर अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।