बिसौली: बिसौली नगर में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोमवार को 12 बजे करीब कस्बा बिसौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार बाइक से कस्बे में मजदूरी करने जा रहे थे।