छतरपुर नगर: हमा के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा के पास रविवार देर रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में खोप निवासी लगभग 50 वर्षीय कृपाल सेन और उनके पुत्र कुंती सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों निमंत्रण से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पिता की मौके पर मौत हो गई ओर पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।