जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों, परंपराओं और चरित्र निर्माण की शिक्षा देने पर बल दिया