हरदा: हरदा में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान: पुलिस ने ग्रामीणों और छात्रों को साइबर ठगी से बचने के बताए आसान तरीके।
Harda, Harda | Jul 1, 2026 एसडीओपी शालिनी परस्ते और थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने कहा कि बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल पर दिखने वाला हर कस्टमर केयर नंबर सही नहीं होता, इसलिए किसी भी संस्था का नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही प्राप्त करें।