मुरैना नगर: न्यू आमपुरा रोड पर मैरिज गार्डनों की मनमानी, अवैध पार्किंग से घंटों जाम, कलेक्टर के आदेशों की उड़ी धज्जियाँ
न्यू आमपुरा रोड पर मैरिज गार्डनों की अवैध पार्किंग से भारी जाम लग गया,जिससे राहगीर और वाहन चालक घंटों परेशान रहे।कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी कई संचालक नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।हाल ही में निरीक्षण में 5 गार्डन अवैध पाए गए और 10 को नोटिस जारी किए गए,जबकि शहर के करीब 150 गार्डनों में न फायर NOC है न परमिशन।मानक पूरे न होने पर निगम की कार्रवाई तय।