बेल्थरा रोड: अवराई कला मुजही गांव के विवादित भूमि पर रुका निर्माण कार्य, पहुंची पुलिस, विक्रेता द्वारा जबरन निर्माण से बढ़ा विवाद
भीमपुरा थाना क्षेत्र के अवराई कला मुजही गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। शाहपुर टिटीहा निवासी सुरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में उन्होंने गांव निवासी जगदीश यादव से दो डिसमिल जमीन खरीदी थी, लेकिन अब तक उनके हिस्से की जमीन की विधिवत नापी नहीं कराई गई है। सुरेंद्र चौहान के अनुसार, रविवार को जगदीश यादव अपनी जमीन प