फारबिसगंज: 15 अगस्त और बंगलादेश में सरकार तख्ता पलट को लेकर जोगबनी पर सुरक्षा कर्मी हुए अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस व पड़ोसी देश बांग्लादेश में सरकार की तख्ता पलट को मद्देनजर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा जोगबनी में दोनो देश के सुरक्षा अधिकारी व बल काफी सतर्क है । सुरक्षाकर्मियों द्वारा हर आने जाने वालों पर बारिकी से नजर बनाते हुए गहन जांच की जा रही है। बंगलादेश के घटनाक्रम को देखते हुए सीमा को हाईअलर्ट किया गया है।