फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया.
फारबिसगंज विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया.तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ़ मंचन केशरी ने संयुक्त रूप से किया.इस मौके पर विधायक श्री केशरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान है. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.