फारबिसगंज: बथनाहा थाना पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर 15 लीटर देशी शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना क्षेत्र के कोचगामा सोनापुर वार्ड संख्या 18 में बथनाहा थाना पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने एक घर में छापेमारी अभियान चलाकर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर जानकारी देते एलटीएफ प्रभारी हिरा लाल मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस के सहयोग 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.