शाहजहांपुर: बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, दंपती और दो बच्चे शामिल: अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव स्थित फ्लाईओवर पर बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जानकारी दी कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।