बक्सर: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सदर अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Sep 18, 2025 नारी सशक्तिकरण के साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार 17 सितंबर को किया गया. इस क्रम में बक्सर जिले में सदर अस्पताल के साथ ही पीएचसी स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई. वहीं बक्सर जिले में लगभग 5:30 बजे अपराह्न में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उद्घाटन के मौके पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया.