इकौना: बेलहा राघव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच ट्रामा सेंटर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हुआ है।