शिकायतकर्ता रोहित डोरिया ने सोनकच्छ पुलिस थाने जाकर मौखिक तौर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वैवाहिक जुलूस में डीजे बजाने की बात को लेकर गांव के ही नरेंद्र डोरिया ने जुलूस निकालने की बात पर विवाद किया। समझाने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शनिवार को सुबह 11 बजे फरियादी की शिकायत के आधार पर फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।