नर्मदा भवन में सोमवार को केंद्र सरकार के शानदार 12 साल पूरे होने के जश्न में ऐतिहासिक त्रिवसीय 'जनकल्याण शिविर' का जोरदार आगाज हुआ! मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने रिबन काटकर इस महा-उत्सव की शुरुआत की। विधायक पाटीदार ने गरजते हुए कहा कि सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक, समाज के हर तबके को खुशहाल बनाने वाली क्रांतिकारी योजनाएं दी हैं।