गोपालगंज: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, शहर में कराई गई बैरिकेडिंग व सजाया गया कलेक्ट्रेट: डीएम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर शहर में पूरी तरह से बैरिकेटिंग कर दी गई है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर को फूलों से सजाया गया है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने बताया कि पुलिस को अतिरिक्त संख्या में शहर में तैनात कर दिया गया है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कोताही ही ना हो सके