कैराना: कैराना क्षेत्र में बारिश के कारण शेखूपुरा स्थित विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील, वीडियो हुआ वायरल
कैराना तहसील क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बारिश के चलते जलभराव हो गया। पानी केवल परिसर ही नहीं, बल्कि कक्षाओं तक भी पहुंच गया, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, जलभराव के बीच कुछ बच्चे परिसर में भरे पानी में मस्ती करते नजर आए, जबकि कई छात्र-छात्राएं पानी से बचने के लिए एक स्थान पर खड़े रहे।