सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव से गायब युवती का शव घर से लगभग 02कि.मी.दूर नहर में उतराया मिला।युवती का शव मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया।मृतका के पिता श्री राम ने बताया कि उसकी पुत्री आरती(20) मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका उपचार बनारस के एक अस्पताल से चल रहा था।