डीग: डीग के सामई गांव में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका
जिले के गांव सामई में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ पककर तैयार खड़ी फसल को भी काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।