बहराइच: रामनगर गांव में जंगली जानवर ने बालक पर किया हमला, उसकी हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार मध्य रात्रि 2 बजे जंगली जानवर ने बालक श्याम के घर पर हमला कर दिया। बालक श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।