बहराइच: काजीपुरा स्थित मदरसा नूरुल उलूम में हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए आयोजित कैंप में 52 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण
काजीपुरा स्थित मदरसा नूरुल उलूम में हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए आयोजित टीकाकरण कैंप में 52 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष प्रभारी आफाक़ अहमद ने बताया कि 7 फरवरी से हज यात्रियों के टीकाकरण कैंप की शुरुआत की गई थी। जिसका आज समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग मदरसों में टीकाकरण कैंप आयोजित किए गए हैं।