धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक पर भाकियू टिकैत की महापंचायत का हुआ आयोजन, तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे
भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा गन्ना भुगतान बिजली विभाग, वन विभाग और बैंक से संबधित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर एक महापंचायत का आयोजन नगर गजरौला के भानपुर रेलवे फाटक पर किया। महापंचायत में भारी संख्या में किसान सम्मिलित रहे। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिये एडीएम, एएसपी व एसडीएम धनौरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी पहुंचे।