धनौरा: मंडी धनौरा के गांव आजमपुर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर का है। यहां आज सुबह गन्ने के खेत में एक 30 वर्षीय युवक बिनदर पुत्र ऋषिपाल का शव एक पेड़ से लटका मिला। शव की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बिनदर की अपनी पत्नी से कल दोपहर आखिरी बार बात हुई थी और सुबह उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।