अरवल: जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने ठंड के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक किए बंद
Arwal, Arwal | Jan 4, 2026 जिले में अत्यधिक ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरे को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अमृषा बैंस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी सहित) में कक्षा-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां8 जनवरी2026 तक बंद रहेंगी।कक्षा-9 एवं ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक सावधानी से चलेंगी।