हुसैनाबाद: नाली जाम से जपला-छत्तरपुर मेन रोड बनी दलदल, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, शिकायत के बाद उपाध्यक्ष पहुंचे
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 स्थित गम्हरिया, जपला-छत्तरपुर मेन रोड पर नाली निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। लगातार जलजमाव रहने से राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के कारण बाइक सवार गिर रहे हैं,