गोरखपुर: चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 15 5 2024 को आवेदक द्वारा ऑनलाइन सूचना दी गई थी रामलीला मैदान अधिकारी बाग में गाड़ी से समान उतार रहा था तभी किसी अज्ञात द्वारा उसका मोबाइल चुरा लिया गया। इसके संबंध में थाना गोरखनाथ मुकदमा पंजीकृत किया गया। उप निरीक्षक प्रशिक्षु संदीप कुमार और उनकी टीम ने अभियुक्त पिंकू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया।