गोरखपुर: बेतियाहाता में सपा कार्यालय में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के बीते दिनों सड़क हादसे में निधन के बाद आज बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा। दिवंगत आशुतोष तिवारी के द्वारा राजनीति के क्षेत्र दिए गए योगदान को याद किया गया।