गोरखपुर: दो शातिर चोरों को रामगढ़ ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद
वादी मुकदमा का पूर्व के ठेकेदार द्वारा बेसमेंट पार्किंग से होज पाइप व नोजल चोरी किए जाने के संबंध में थाना रामगढ़ ताल पर तहरीर मिली थी, उसी के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। उप निरीक्षक बलराम पांडे उनकी टीम द्वारा अभियुक्त गौरव गौड़ और छोटू उर्फ संजीव कुमार सिंह को चोरी के चार फायर होज पाइप व एकल ब्रांच नोज के साथ गिरफ्तार किया गया है।