गोरखपुर: मुख्य विकास अधिकारी ने जिला छय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ
सीडीओ संजय कुमार मीना ने जिला क्षय रोग केंद्र का आज दौरा किया वहां कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत स्टेट बैंक के सहयोग से लगाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की, इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देशित किया कि टीवी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्य है।