दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर: ऑपरेशन सेल पुलिस ने दो अवैध अफ्रीकी प्रवासियों को पकड़ा
साउथ वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल पुलिस टीम ने दो अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाटा बिली मंजोंग और केस्टर के रूप में हुई है, यह सभी क्रमशः कैमरून और नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इनकी हिरासत के बाद, दिल्ली में FRRO के सहयोग से निर्वासन प्रक्रिया शुरू की गई है। दोनों के पास वैध वीजा नहीं था।