जलालपुर: कोपा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 घायल, एक डीसीएम ट्रक के उड़े परखच्चे
Jalalpur, Saran | Jul 31, 2026 कोपा थाना क्षेत्र में एन एच 531 छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। पहली घटना गुरुवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे हुई ।जबकि दूसरी घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8,30 बजे की है। पहली घटना ऑटो एवं बाइक चालक के बीच हुई जिसमें बाइक सवार रवि कुमार दास रोशन कुमार राम गोलू कुमार राम समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।