हेरहंज: प्रतिमा विसर्जन के साथ हेरहंज में दुर्गा पूजा संपन्न, गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
शुक्रवार की शाम 7 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का त्यौहार प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। हेरहंज के घूरे बस पड़ाव स्थित दुर्गा मंडप परिसर एवं बाजार टाड़ दुर्गा मंदिर परिसर से वाहन पर सवार कर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर प्रतिमा विसर्जन तालाब में किया गया।