फुलवरिया: फुलवरिया में डॉक्टरो के कार्य बहिष्कार से चरमराई ओपीडी सेवाएं, भटकते रहे मरीज, दोषियों पर कार्रवाई न होने से आक्रोश
अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसात्मक घटना और अमर्यादित व्यवहार के विरोध में बुधवार को फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दूर दराज से आए मरीज इधर-उधर भटकते रहे। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार यह एक दिवसीय कार्य बहिष्कार था।