मानसी: अमनी-सैदपुर सिमान पर हादसा: शादी से लौट रहा ऑटो पलटा, एक परिवार के छह लोग घायल, एक गंभीर
मानसी थाना क्षेत्र के अमनी-सैदपुर सिमान पर गुरुवार 7:00 को सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में छोटी बलहा निवासी राजाराम महतो, तनिष कुमार, पुतुल देवी, नेन्सी कुमारी समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें तनिष कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है