दुधि: कठौंधी गांव में ट्रैक्टर पलटने से किशोर गंभीर रूप से घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कठौंधी गांव में ट्रैक्टर चलाने की कोशिश कर रहे 16 वर्षीय किशोर नैतिक पुत्र रामप्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नैतिक गांव में ट्रैक्टर चालक संदीप कुमार के घर गया था। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार किसी काम से ट्रैक्टर खड़ा कर नहाने चले गए थे और जल्दबाजी में ट्रैक्टर की चाबी उसी में लगी छोड़ दी थी।