गुरूवार की शाम करीब 7 बजे सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह ने बताया कि झिंझाना थाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा अभियान के तहत पंजाब राज्य के गांव लंबा जालंधर निवासी शिवनरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर है, जिसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।