जहानाबाद: व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाले इस वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज कार्यालय में हुई बैठक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार दिनांक 13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय जहानाबाद में अयोजित होने वाले वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कि गई।