यह प्रेस कॉन्फ्रेंस खास तौर पर विकसित दिल्ली बजट 2025-26 के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की गई है। हमारी सरकार की शुरुआत से ही हमारा एकमात्र उद्देश्य एक विकसित दिल्ली के विजन की दिशा में काम करना रहा है। हमने जो पहल की हैं, उनका फोकस महिलाओं, वंचितों और दिल्ली के आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने पर है।