मंदसौर: मंदसौर में बाल विवाह रोकने की तैयारी, जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
मंदसौर में अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार की शाम नगरपालिका सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जन अभियान परिषद, उड़ान संस्था, कैटरिंग और टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।