धतकीडीह इलाके में मंगलवार रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर दो बंद घरों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई 1:00 पुलिस जांच में जुटी है। पहली घटना बीएच एरिया रोड नंबर–2 की है, जहां अरशद हुसैन के सूने घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व 25 हजार नकद चोरी हुए।