अररिया: कृषि बाजार समिति अररिया परिसर में नशे के आदी युवक की अचानक हुई मौत, जांच के लिए पहुंची पुलिस
Araria, Araria | Mar 19, 2025 नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि बाजार समिति अररिया परिसर स्थित एसबीआई बैंक समीप पुलिस लाइन के शेड में बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब एक युवक ने अपना दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी दौरान नगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्ति के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की.