अररिया: रामपुर उत्तर गांव में पोखर के पास मिला एक किशोर का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 19, 2025 अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर गांव में 3 दिन के बाद उमर हुसैन के लगभग 14 वर्षीय पुत्र सनाउल्लाह उमर का शव घर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पोखर में मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया है। वहीं कई परिजनों ने बताया कि पोखर में डुबने से मौत हुई है।